7th Pay Commission: बड़ी खबर! केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में फिर होगी बढ़ोतरी; 3% बढ़ कर हो जाएगा 34%
Advertisement

7th Pay Commission: बड़ी खबर! केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में फिर होगी बढ़ोतरी; 3% बढ़ कर हो जाएगा 34%

7th Pay Commission latest news: केंद्रीय कर्मचारियों को फिर गुड न्यूज मिल सकती है. दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. यानी कुल डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा.

7th Pay Commission Latest News

नई दिल्ली: 7th Pay Commission latest news: केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल में खुशखबरी मिल सकती है. जनवरी 2022 में एक बार फिर से महंगाई भत्ता (Dearness allowance) बढ़ेगा. डीए बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी (Central government employee's salary) में फिर से बढ़ोतरी होगी. हालांकि, जनवरी 2022 में महंगाई भत्ते (DA Hike) में कितना इजाफा होगा, यह तय नहीं हुआ है. लेकिन, AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, 3% डीए बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. 

  1. नए साल में कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी!
  2. DA में होगा 3 फीसदी का इजाफा
  3. AICPI आंकड़ों से तय होगा DA

नए साल में कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी!

दिसंबर 2021 के अंत तक केंद्र के कुछ विभागों में प्रमोशन (Promotions) होंगे. इसके अलावा Budget 2022 से पहले फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor) को लेकर भी चर्चा हो रही है जिस पर फैसला आ सकता है. अगर ऐसा हुआ तो न्यूनतम सैलरी (Minimum basic salary) में भी बढ़ोतरी होगी. लेकिन, फिलहाल महंगाई भत्ते को लेकर AICPI इंडेक्स का आंकड़ा क्या कहता है, आइए जानते हैं.

ये भी पढ़ें- किसानों के खाते में आने वाले हैं पैसे! दिख रहा ‘RFT’ या 'FTO' स्टेटस? जानें इसका मतलब

AICPI आंकड़ों से तय होगा DA

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2022 में भी महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में 3% बढ़ोतरी की जा सकती है. यानी 3% इजाफा होने पर कुल डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है. AICPI आंकड़ों के अनुसार, अभी सितंबर 2021 तक के आंकड़े सामने हैं. इसके हिसाब से महंगाई भत्ता (DA) 32.81 फीसदी है. जून 2021 तक के आंकड़ों के हिसाब से जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ता 31 फीसदी बढ़ाया जा चुका है. यानी अब इसके आगे के आंकड़ों के मुताबिक महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन होगा और इसमें अच्छी बढ़ोतरी मिल सकती है. 

DA Calculator from July 2021

महीना                     अंक         DA प्रतिशत
जुलाई 2021              353          31.81%
अगस्त 2021             354         32.33%
सितंबर 2021            355         32.81%
अक्टूबर 2021            -                -
नवंबर 2021               -               -
दिसंबर 2021             -                -

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर! रसोई गैस सिलेंडर पर फिर शुरू हुई सब्सिडी! खाते में आए पैसे, ऐसे करें चेक

DA अंक की गणना 

जुलाई के लिए कैलकुलेशन- 122.8*  2.88 = 353.664
अगस्त के लिए कुलकुलेशन- 123*  2.88 = 354.24
सितंबर के लिए कैलकुलेशन- 123.3*  2.88 = 355.104

DA में होगा 3 फीसदी का इजाफा

AICPI इंडेक्स के आंकड़ों को देखें तो सितंबर 2021 तक महंगाई भत्ता (Dearness allowance) 33 फीसदी हो चुका है. यानी इस हिसाब से इसमें 2 फीसदी का इजाफा हो चुका है. हालांकि, अभी अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के आंकड़ें नहीं आए हैं. उम्मीद की जा रही है कि इसमें 1 फीसदी का और इजाफा हो सकता है. अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा निश्चित है. यानी कुल डीए 3% बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा. इसका भुगतान जनवरी 2022 से होगा और केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो जाएगा. 

बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

LIVE TV

Trending news