Vastu Tips: घर की इन दिशाओं को माना गया है बेहद शुभ, होता है देवी-देवताओं का वास
Advertisement

Vastu Tips: घर की इन दिशाओं को माना गया है बेहद शुभ, होता है देवी-देवताओं का वास

Astrology: वास्तु व्यक्ति के जीवन में तरक्की और खुशहाली के लिए बहुत ही जरूरी होता है.वास्तु के अनुसार घर के कई दिशा ऐसे होते हैं जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है.

 

वास्तु के अनुसार सही दिशा

Vastu Tips For Direction: घर किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत ही खास होता है. घरों में लोग वास्तु का विशेष ध्यान रखते हैं. सही वास्तु व्यक्ति के जीवन में तरक्की और खुशहाली के लिए बहुत ही जरूरी होता है. वास्तु के साथ-साथ घर की सफाई पर भी विशेष महत्व दिया जाता है. वास्तु के अनुसार घर के कई दिशा ऐसे होते हैं जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है.  ऐसे में इन दिशाओं की साफ-सफाई रखने से घर में भगवान का वास होता है. शास्त्रों के अनुसार, साफ़-सुथरी जगह पर ही मां लक्ष्मी हमेशा वास करती हैं। आज हम आपको घर की ऐसी दिशाओं (Vastu Tips For Direction) के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें बहुत ही शुभ माना जाता है.

घर की इन दिशाओं को मानते हैं शुभ  (Auspicious Direction According Vastu)

ईशान कोण (Ishan Kon)

उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा को ईशान कोण कहते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर और ऑफिस का ईशान कोण हमेशा साफ रखना चाहिए.  मान्यता के अनुसार ईशान कोण में देवी-देवताओं का वास होता है. घर के इस हिस्से को अगर साफ रखते हैं तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती और बरकत होती है. 

पूर्व दिशा (East Direction)

वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में मां लक्ष्मी का वास होता है. शास्त्रों में इस दिशा को बहुत ही शुभ माना जाता है. पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर-परिवार में पैसों की कोई कमी नहीं होती, सदस्यों की कुल आय में बरकत होती है.

ये भी पढ़ें- आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें अपना राशिफल

 मेष राशि का वर्षफल 2023  वृष राशि का वर्षफल 2023
 मिथुन राशि का वर्षफल 2023  कर्क राशि का वर्षफल 2023
 सिंह राशि का वर्षफल 2023  कन्या राशि का वर्षफल 2023
 तुला राशि का वर्षफल 2023  वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
 धनु राशि का वर्षफल 2023  मकर राशि का वर्षफल 2023
 कुंभ राशि का वर्षफल 2023  मीन राशि का वर्षफल 2023

ब्रह्म स्थान (Brahmasthan)

किसी भी जगह के मध्य भाग को ब्रह्म स्थान कहते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य भाग को साफ रखना बहुत ही जरूरी होता है. ऐसा करना घर के सदस्यों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है. ऐसा करने से परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ रहते हैं.

अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news