Chanakya Niti: दुश्मन को करना चाहते हैं परास्त तो पढ़ लें चाणक्य की ये खास नीति, मिलेगी सफलता!
Advertisement

Chanakya Niti: दुश्मन को करना चाहते हैं परास्त तो पढ़ लें चाणक्य की ये खास नीति, मिलेगी सफलता!

Chanakya Niti for enemy: जब आप सफल होते चले जाते हैं तो आपके दुश्मनों की संख्या भी बढ़ती चली जाती है. ये वो समय होता है जब आपको पता भी नहीं होता कि कौन-कौन आपका दुश्मन है. ऐसे में कुछ लोग पीछे से आप पर हमला करते हैं. 

Chanakya Niti: दुश्मन को करना चाहते हैं परास्त तो पढ़ लें चाणक्य की ये खास नीति, मिलेगी सफलता!

नीति शास्त्र की बात होते ही सबसे पहला नाम आचार्य चाणक्य का आता है. उन्होंने जीवन के हर पहलू से निपटने के लिए नीतियों का निर्धारण किया है. अपने नीति शास्त्र (Chanakya Niti) में उन्होंने हर कठिन परिस्थिति ने निकलने के उपाय बताए हैं. इसमें जीवन के साथ-साथ युद्ध के लिए नीति, दुश्मन के प्रति व्यवहार व योजना और अन्य कई प्रकार की स्थितियों से बाहर निकलने के उपाय बताए हैं. अपने विरोधी व दुश्मन पर विजय पाने के लिए उन्हेंने एक श्लोक के जरिए रास्ता बताया है. 

अनुलोमेन बलिनं प्रतिलोमेन दुर्जनम्। 

आत्मतुल्यबलं शत्रु: विनयेन बलेन वा।। 

चाणक्य नीति के इस श्लोक में आचार्य चाणक्य बताते हैं कि अगर आपका दुश्मन आपसे ताकतवर है तो उसे उसके जैसा व्यवहार व आचरण करके उसे हराया जा सकता है. ज्यादा ताकतवर दुश्मन के सामने सजग और शांत रहने की जरूरत होती है. चाणक्य के मुताबिक आपको ऐसे दुश्मन के सामने सही समय का इंतजार करना चाहिए और तब तक छिपकर अपनी शक्ति को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए. अंत में रणनीति बनाकर दुश्मन पर अटैक करना चाहिए. तभी आप उसे पराजित कर सकते हैं. 

हालांकि, अगर वो दुष्ट प्रवृति का है तो उसके खिलाफ जाकर भी उसे हरा सकते हैं. वहीं, अगर दुश्मन आपके बराबर का है तो उसे सीधे मुकाबला कर या बातीचत से भी हराया जा सकता है. ये बातें जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी हैं.

जब आप सफल होते चले जाते हैं तो आपके दुश्मनों की संख्या भी बढ़ती चली जाती है. ये वो समय होता है जब आपको पता भी नहीं होता कि कौन-कौन आपका दुश्मन है. ऐसे में कुछ लोग पीछे से आप पर हमला करते हैं. पीठ पीछे हमला करने वाले दुश्मन ज्यादा घातक होते हैं, क्योंकि इनके बारे में आपको पता नहीं होता. इसलिए सफलता की राह में आपको ज्यादा सजग रहना होगा.

सतर्क रहते हुए दुश्मन का डटकर चालाकी से सामना करना होगा. उसकी कमजोरियों की जानकारी निकालकर आप उसे परास्त कर सकते हैं. अगर आप उसकी कमजोरी को जान लेते हैं तो उसे हरा पाने में आप सफल होंगे.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news