Astro Tips: भूलकर भी न दें किसी को ये चीजें, पड़ सकती रिश्तों में दरार
Advertisement

Astro Tips: भूलकर भी न दें किसी को ये चीजें, पड़ सकती रिश्तों में दरार

Jyotish Shastra: अगर आप अपने दोस्तों या किसी रिश्तेदार को कुछ उपहार देने की योजना बना रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रहे कि वह उपहार वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी को कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें देना शुभ नहीं माना गया है.

 

उपहार में न दें ये चीजें

Vastu Tips:  अपने किसी भी खास, करीबी या रिश्तेदारों को प्रेम और सम्मान दिखाने का सबसे अच्छा और उचित तरीका उपहार देना माना जाता है. किसी को भी हम अपने मन की बात गिफ्ट देकर बता या जता सकते हैं, जो हमारे रिश्तों की मजबूती भी बनाए रखता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी को कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें देना शुभ नहीं माना गया है. ये चीजें आपके रिश्तों में दरार की वजह बन सकती हैं. तो चलिए जानते हैं कि अपने रिश्तों को सही सलामत रखने के लिए हमें कौन सी चीजें गिफ्ट नहीं करनी चाहिए. 

पानी का कोई भी सामान

अक्सर लोग गिफ्ट के रूप में कोई पानी का सामान जैसे डेकोरेटिव आइटम्स गिफ्ट में देते हैं. इसमें एक्वेरियम , वाटर फाउंटेन या अन्य चीजें शामिल हैं. लेकिन ज्योतिष की मानें तो आपको पानी से जुड़ी कोई वस्तु उपहार में नहीं देनी चाहिए.  ऐसा माना जाता है कि पानी के साथ आपका भाग्य भी किसी दूसरे के पास चला जाता है.

कैंची और चाकू

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी किसी को कोई नुकीली चीज उपहार में नहीं देनी चाहिए. किसी को चाकू या कैंची उपहार में देना आपके लिए दुर्भाग्य का कारण बन सकता है.

महाभारत 

महाभारत एक पौराणिक पुस्तक है. लेकिन किसी को भी महाभारत उपहार में नहीं देना चाहिए. क्योंकि इसमें प्राचीन युद्ध का वर्णन है. यदि आप ये ग्रंथ किसी को भी उपहार में देते हैं तो ये आपके और उस व्यक्ति के आपसी रिश्तों में दरार का कारण बन सकती है. 

ये भी पढ़ें- आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें अपना राशिफल

 मेष राशि का वर्षफल 2023  वृष राशि का वर्षफल 2023
 मिथुन राशि का वर्षफल 2023  कर्क राशि का वर्षफल 2023
 सिंह राशि का वर्षफल 2023  कन्या राशि का वर्षफल 2023
 तुला राशि का वर्षफल 2023  वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
 धनु राशि का वर्षफल 2023  मकर राशि का वर्षफल 2023
 कुंभ राशि का वर्षफल 2023  मीन राशि का वर्षफल 2023

फुटवेयर्स 

अक्सर लोग गिफ्ट के रूप में जूते या चप्पल देते हैं. लेकिन ज्योतिष और वास्तु शास्त्र की मानें तो ऐसा गिफ्ट देना आपके रिश्तों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. जूते-चप्पल देने से भी रिश्तों में दरार पड़ सकती है.  

अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें
 
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news