Advertisement
photoDetails1hindi

इस कार कंपनी ने Tata, Hyundai, Mahindra...तीनों को 'नानी याद दिलाई'; दिखा दिया आईना

Best Selling Car Brand In India: फरवरी 2023 के महीने में मारुति सुजुकी एक बार फिर से बेस्ट सेलिंग कार कंपनी बन गई है. मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा कारें बेची हैं. हुंडई, टाटा, महिंद्रा... अगर इन तीनों के कार बिक्री आंकड़ों को जोड़ भी दिया जाए तब भी वह मारुति सुजुकी के बिक्री आंकड़ों से कम ही हैं. 

Maruti

1/5
Maruti

मारुति सुजुकी ने फरवरी 2023 में 1.47 लाख से भी ज्यादा यूनिट बेची हैं जबकि हुंडई, टाटा और महिंद्रा... तीनों की बिक्री मिलाने के बाद भी लगभग 1.20 लाख यूनिट के आसपास ही होती हैं.

Maruti

2/5
Maruti

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी ने फरवरी 2023 में कुल 1,47,467 यूनिट बेची हैं. इसकी बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. फरवरी 2022 में कंपनी ने 1,33,948 यूनिट्स ही बेची थीं. फरवरी 2023 में कंपनी की बलेनो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही.

Hyundai

3/5
Hyundai

Hyundai: हुंडई मोटर इंडिया ने फरवरी 2023 में कुल 47,001 यूनिट्स बेची हैं. सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 6.70% की वृद्धि हुई है. दरअसल, कंपनी ने पिछले साल इसी महीने (फरवरी 2022) में 44,050 यूनिट्स की बिक्री की थी.

Tata

4/5
Tata

Tata: टाटा मोटर्स ने फरवरी 2023 में कुल 42,862 यूनिट्स बेची हैं. इसके साथ ही, देश में तीसरी सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली कंपनी रही. सालाना आधार पर इसकी बिक्री में लगभग 7.2% की वृद्धि हुई है. कंपनी ने फरवरी 2022 में 39,981 यूनिट्स की बिक्री की थी.

Mahindra

5/5
Mahindra

Mahindra: महिंद्रा ने फरवरी 2023 में कुल 30,338 यूनिट्स बेची हैं जबकि एक साल पहले की समान अवधि (यानी फरवरी 2022) में कुल 27,663 यूनिट्स की बिक्री की थी. यानी, इसकी बिक्री में भी सालाना आधार पर बढ़ोतरी हुई है. फरवरी 2023 में इसकी बोलेरो सबसे ज्यादा बिकी है.

ट्रेन्डिंग फोटोज़