साप्‍ताहिक राशिफल: इस हफ्ते इन राशि वालों के सितारे रहेंगे बुलंद, मिलेगा पद-पैसा और प्‍यार
Advertisement

साप्‍ताहिक राशिफल: इस हफ्ते इन राशि वालों के सितारे रहेंगे बुलंद, मिलेगा पद-पैसा और प्‍यार

Weekly Horoscope in Hindi 27 March to 2 April 2023 in Hindi: आने वाला सप्‍ताह कुछ राशि वाले लोगों को बड़ी सफलता और धन लाभ दे सकता है. इन जातकों को प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलने के योग हैं.

फाइल फोटो

Saptahik Rashifal 27 March to 2 April 2023: हर व्‍यक्ति को अपने भविष्‍य के बारे में जानने की जिज्ञासा होती है. चूंकि यह समय प्रमोशन-इंक्रीमेंट का है, ऐसे में जानते हैं कि आने वाला सप्‍ताह यानी कि 27 मार्च से 2 अप्रैल तक का समय किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. 

इन राशि वालों की चमकेगी किस्‍मत 

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों को यह सप्‍ताह अचानक बड़ा लाभ दे सकता है. आपको कामों में सफलता मिलेगी. पद-सम्‍मान बढ़ेगा. आप प्रसन्‍न रहेंगे. किसी यात्रा पर जा सकते हैं. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. संपत्ति संबंधी मामले सुलझेंगे. 

कर्क राशि: कर्क राशि वालों को ये सप्‍ताह जबरदस्‍त धन लाभ कराएगा. कुछ चुनौतियों के बाद काम पूरे होंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी. वैवाहिक प्रस्‍ताव मिलने से प्रसन्‍न रहेंगे. 

कन्या राशि : कन्‍या राशि वालों को इस हफ्ते तगड़ी आय होगी. इनकम बढ़ेगी. नए काम शुरू कर सकते हैं. घर में शुभ या मांगलिक कार्य हो सकते हैं. अटका धन मिलेगा. पदोन्‍नति मिलने के योग हैं. 

धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए ये 7 दिन बेहद शुभ साबित हो सकते हैं. रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. शुभ समाचार मिलेगा. आपकी योजनाएं सफल होंगी. आय बढ़ेगी. आपको जरूरी मदद मिलेगी. 

मकर राशि : अगला हफ्ता बेहतरीन रहेगा. हालांकि काम की अधिकता रहेगी लेकिन मेहनत का पूरा फल मिलने से आप प्रसन्‍न रहेंगे. धन लाभ होगा. आय बढ़ेगी. पैसे आने के नए रास्‍ते बनेंगे. कहीं घूमने जा सकता है. 

मीन राशि : मीन राशि वालों को इस हफ्ते निजी और प्रोफेशनल लाइफ दोनों जगह पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे सारे काम समय पर पूरे हो जाएंगे. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. आय बढ़ेगी. कानूनी मामले सुलझेंगे. 

ये भी पढ़ें- आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें अपना राशिफल

 मेष राशि का वर्षफल 2023  वृष राशि का वर्षफल 2023
 मिथुन राशि का वर्षफल 2023  कर्क राशि का वर्षफल 2023
 सिंह राशि का वर्षफल 2023  कन्या राशि का वर्षफल 2023
 तुला राशि का वर्षफल 2023  वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
 धनु राशि का वर्षफल 2023  मकर राशि का वर्षफल 2023
 कुंभ राशि का वर्षफल 2023  मीन राशि का वर्षफल 2023

अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Trending news