Shani Rekha: सौभाग्‍यशाली लोगों के हाथ में होती है शनि रेखा! इस उम्र से बरसता है पैसा, मिलता है ऊंचा मुकाम
Advertisement

Shani Rekha: सौभाग्‍यशाली लोगों के हाथ में होती है शनि रेखा! इस उम्र से बरसता है पैसा, मिलता है ऊंचा मुकाम

Shani Rekha in Hand: हाथ में शनि रेखा का होना व्‍यक्ति के भाग्‍यशाली होने की निशानी है क्‍योंकि जिन लोगों के हाथ में शनि या भाग्‍य रेखा होती है, वे अपने जीवन में खूब धन-दौलत और सफलता पाते हैं. 

फाइल फोटो

Luck line in Hand in hindi: शनि देव की कृपा जीवन को फर्श से अर्श पर पहुंचा देती है. जातक पर शनि मेहरबान हैं या नहीं इसका पता केवल कुंडली में शनि की स्थिति से ही नहीं बल्कि हाथ में शनि रेखा और शनि पर्वत से भी लगाया जा सकता है. जिन लोगों के हाथ शनि रेखा होती है वे बेहद लकी होते हैं. इसके अलावा हथेली में शनि पर्वत का भी शुभ स्थिति में होना जातक को जीवन में अपार धन-दौलत, शोहरत, पद-प्रतिष्‍ठा दिलाता है. 

यहां होती है हाथ में शनि रेखा 

हाथ में कोई रेखा मणिबंध के पास से शुरू होकर हाथ के मध्‍य भाग से ऊपर की ओर मध्‍यमा उंगली के नीचे शनि पर्वत तक जाए तो उस रेखा को शनि रेखा कहते हैं. चूंकि यह रेखा भाग्‍य के बारे में बताती है इसलिए इसे भाग्‍य रेखा भी कहते हैं. बहुत लकी लोगों के हाथ में ही लंबी, गहरी, स्‍पष्‍ट और बिना कटी-फटी भाग्‍य रेखा या शनि रेखा होती है, लेकिन जिन लोगों के हाथ में होती है, उनकी किस्‍मत चमक जाती है. 

अमीर और लोकप्रिय बनाती है शनि रेखा 

- यदि शनि रेखा कलाई के ऊपरी हिस्‍से से शुरू होकर शनि पर्वत तक जाए तो ऐसी लंबी शनि रेखा वाले जातक बेहद भाग्‍यशाली होते हैं. वे कम उम्र में ही खासा पैसा कमा लेते हैं. अपनी मेहनत और योग्‍यता के दम पर शोहरत पाते हैं. 

- यदि शनि रेखा जीवन रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक जाए तो वह भी बहुत शुभ मानी जाती है. ऐसे लोग आसानी से हर काम में सफलता पा लेते हैं.  लेकिन इसके लिए जरूरी है कि रेखा कटी-फटी नहीं होनी चाहिए. 

- यदि हाथ में शनि रेखा ना हो लेकिन कोई अन्‍य रेखा गुरु पर्वत से निकलकर शनि पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग भी अपने जीवन में खूब पैसा कमाते हैं. ये लोग लग्‍जरी लाइफ जीते हैं. 

 

ये भी पढ़ें- आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें अपना राशिफल

 

 मेष राशि का वर्षफल 2023  वृष राशि का वर्षफल 2023
 मिथुन राशि का वर्षफल 2023  कर्क राशि का वर्षफल 2023
 सिंह राशि का वर्षफल 2023  कन्या राशि का वर्षफल 2023
 तुला राशि का वर्षफल 2023  वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
 धनु राशि का वर्षफल 2023  मकर राशि का वर्षफल 2023
 कुंभ राशि का वर्षफल 2023  मीन राशि का वर्षफल 2023

अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news