गुजरात में दो रैलियों को आज संबोधित करेंगी सोनिया
Advertisement

गुजरात में दो रैलियों को आज संबोधित करेंगी सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को गुजरात में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया सूरत जिले के गोरसम्बा गांव में एक रैली को संबोधित करेंगी उसके बाद वह दूसरी चुनावी बैठक के लिए जूनागढ़ जिले के केशोद शहर जाएंगी।

अहमदाबाद : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को गुजरात में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया सूरत जिले के गोरसम्बा गांव में एक रैली को संबोधित करेंगी उसके बाद वह दूसरी चुनावी बैठक के लिए जूनागढ़ जिले के केशोद शहर जाएंगी।
दोनों जिलों में 13 दिसंबर को, विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होना है। भाजपा शासित राज्य में संप्रग अध्यक्ष की यह दूसरी चुनावी यात्रा है । सोनिया ने पिछले महीने राजकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। (एजेंसी)

Trending news